Thursday, November 26, 2009
फिर भी नहीं थमता है ............
पिछले साल २६ नवंबर को १० आतंकियों ने मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में हमला बोल दिया था, जिसमें १६६ लोग मारे गए लेकिन इसके बावजूद जीवन का प्रवाह कहां थमता है। यही दिख रहा है २६/११ की पहली बरसी पर जब आज के दिन मुंबई में जनजीवन सामा य रूप से चल रहा है। गुरुवार सुबह अ य दिनों की तरह ही बसों और लोकल ट्रेनों में भीड़ देखी गई। आतंकी हमलों की पहली बरसी के मद्देनजर मुंबई में सुरक्षा के पु ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही इस मौके पर देशभर में आज आतंकियों से लडऩे वाले जवानों के साहस को सलाम किया जा रहा है और उनकी याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन लोगों की याद में कई जगह मोमब िायां जलाई जाएंगी। देश की राजधानी दिल्ली में रूस, किर्गिजिस्तान, मलेशिया, मिस् ा, यूजीलैंड और कई अ य देशों के युवा हिस्सा लेंगे और मोमब ाी जलाकर मृतकों के प्रति ाद्धांजलि अर्पित करेंगे। उड़ीसा के मशहूर कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत के जरिए कलाकृति बनाकर ाद्धांजलि दी है। पटनायक ने रेत के जरिए मुंबई के ताज होटल की मूर्ति बनाई है, जिसमें लिखा है- आतंकवाद रोकें। रेत की यह होटलनुमा मूर्ति सात फुट लंबी है। मुंबई के चौपाटी, हाजी अली, प्रभादेवी, वर्ली, बांद्रा, जोगोश्वरी और मुंबई हवाईअड्डे जैसे स्थलों पर विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आतंकी हमलों में मारे गए लोगों की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कुछ निजी और सरकारी कार्यालयों में मृतकों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल २६ नवंबर को १० आतंकियों ने मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में हमला बोल दिया था, जिसमें १६६ लोग मारे गए थे। सुरक्षा बलों की ६० ांटे की कार्रवाई में नौ आतंकी मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने मोह मद अजमल आमिर कसाब नाम के एक आतंकी को जिंदा पकड़ा, जो अभी जेल में है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment