
- सचिन का नाम पुराने जमाने के मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा गया है
- सचिन तेंदुलकर का घर का नाम तेंदुलिया है। जब सचिन ने सबसे पहला पाकिस्तान का टूर (1989) किया था तब उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर उनके साथ गए थे।
- सचिन पहले फास्ट बॉलर बनना चाहते थे और उन्होंने एमआरएफ पेस एकेडमी , चेन्नई में जा कर डेनिस लिली से ट्रेनिंग भी ली।
- सचिन को पहली शेविंग क्रीम (पाल्मोलिव) उनके फास्ट फ्रें ड और पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला ने दी।
- पहला इंग्लिश विलो का क्रिकेट बैट दिलीप वेंगसरकर ने दिया।
- अपनी पहली कमाई से अपने पिता रमेश तेंदुलकर को आर्मचेयर भेंट की।
- सचिन ने 1989 के टूर पर पहली बार खुद ऑमलेट बनाया था जो उनके भाई ने मिलकर खाया।
- थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने वाले सचिन पहले बैट्समैन हैं
- पत्नी अंजली से 1990 में मिले , एक इंटरव्यू में सचिन ने कहा , ' मुझे उनसे इसलिए प्यार हो गया क्योंकि वह शरमाना जानती हैं '
- 17 साल की उम्र में अपनी पहली कार खरीदी , नीले रंग की मारुति 800 लेकिन इस कार से अपने दोस्तों को बांद्रा स्टेशन छोड़ने जाते वक्त उन्हें डर था कि कहीं उनका चालान न हो जाए
- 1990 के कामयाब दौरे के बाद अपनी सोसायटी साहित्य सहवास के लोगों को बांद्रा इंटरनैशनल होटल खाना खिलाने लेकर गए थे
- किसी बढ़िया शॉट के लिए सचिन ' चुम्मा शॉट ' शब्द का इस्तेमाल करते हैं
- 1990 में इंग्लैंड दौरे पर मनोज प्रभाकर से तैराकी सीखी , सिर्फ आधे घंटे में
- सचिन कभी-कभी मेहमानों के लिए खुद ही चाय बनाते हैं
- सचिन को बैगन का भर्ता बनाना आता है
- उन्हें घड़ियां बेहद पसंद हैं , उनके पसंदीदा ब्रैंड हैं कातिये और रॉलेक्स
- मुंबई के लिए खेलने के बाद उनका लोकल ट्रेनों में सफर करना छूट गया
- वर्ली के सत्यम सिनेमा में ' रोजा ' फिल्म देखने के लिए भेस बदल कर गए थे सचिन
- उनके हेल्मेट और किट बैग पर तिरंगे का स्टिकर लगा है
- टेस्ट मैच का पहला अनुभव इतना कठिन था कि सचिन को लगा कि वह कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे
- सचिन को अफसोस है कि उन्हें कभी वेस्ट इंडीज के महान फास्ट बोलर मार्शल , रॉबर्ट्स , होल्डिंग और गार्नर का सामना करने का मौका नहीं मिला
- फैसलाबाद टेस्ट में इमरान खान की इनस्विंगर जिसपर सचिन आउट हुए , उसके लिए सचिन ने कहा ,' फुट भर आत आला ' यानी एक फीट अंदर आई ...
- सचिन को गु्स्सा भी आता है। अपनी इच्छा के खिलाफ परिवार के साथ फोटो खींचने के लिए एक पत्रकार को सचिन ने खूब लताड़ा था
- सचिन जब छोटे थे तब उन्हें क्रिकेट के आंकड़ों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी
- पहली बार किसी अखबार को इंटर्वयू एक ईरानी रेस्त्रां में बैठकर दिया था
- पत्रकारों के फोन कॉल से परेशान होकर एक बार उन्होंने उसी कॉलनी में एक दोस्त के घर फिल्में देखकर कई दिन बिताए
- उनकी पसंदीदा फिल्म है ' जाने भी दो यारो '
- सचिन को ऐक्शन फिल्में काफी पसंद हैं
- रणजी , ईरानी और दलीप ट्रॉफी में अपने पहले मैचों में ही शतक जड़े थे सचिन ने
- परंपरागत पोशाक शायद ही कभी पहनते हैं
- सचिन फॉर्म्युला वन के शौकीन हैं और माइकल शुमाकर के फैन हैं
- अमिताभ ने सचिन को ' देश की धड़कन ' बताया था
- सचिन खाने के काफी शौकीन हैं। सलिल अंकोला के साथ वह ज्यादा खाने की शर्त लगाते थे और हमेशा जीत जाते थे
- एक ऐसा भी वक्त था जब सचिन एक ही बार में 8 वड़ा पाव खा सकते थे
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1989-90 में नेपियर टेस्ट में जॉन राइट ने 88 के स्कोर पर उनका कैच लपका और सचिन सबसे कम उम्र में टेस्ट सेंचुरी लगाने से चूक गए
- सचिन पहले फास्ट बोलर बनना चाहते थे और इसके लिए MRF पेस एकैडमी भी गए जहां डेनिस लिली ने उनसे बोलिंग की बजाय बैटिंग पर ध्यान देने के लिए कहा
- सचिन टेबल टेनिस खेलते हैं , दोनों हाथों से खेल सकते हैं और टूअर पर जाते हैं तो अपना रैकेट साथ ले जाते हैं
- सचिन को अपनी मां के हाथ का बना खाना बहुत पसंद है , खासकर मछली
- सचिन कभी-कभी अपने स्कूल शारदा आश्रम की टीम के लिए बोलिंग की शुरुआत करते थे
- सचिन के किट बैग में उनकी बेटी साराह और अर्जुन द्वारा बनाया एक कॉर्ड रहता है जिस पर लिखा है ' ऑल द बेस्ट पापा ' ।
- सचिन आज भी अपनी मां रजनी के पांव छुए बगैर घर से नहीं निकलते।
- सचिन के पास 50 से अधिक घडि़यों की क्लेक्शन है जिनमें देशी और विदेशी दोनों शामिल हैं।
- सचिन को पतंग उड़ाने का शौक है।
- दिल्ली आने पर बटर चिकन और दाल बुखारा खाना नहीं भूलते। जब मुंबई में रहते हैं तो वड़ा पाव खाना पसंद करते हैं।
- उनको लॉफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव की परफॉमेर्ंस बहुत अच्छी लगती है।


